+ दलित दस्तक न्यूज़ : शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने कर दी दुल्हन की हत्या, फौजी गिरफ्तार

दलित दस्तक SC / ST / OBC सच की आवाज़

नवीनतम खबरें: आज का विशेष आंदोलन | गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम | SC/ST/OBC समाज की खबरें

“Sponsor”

Search This Blog

पोस्ट इमेज

शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने कर दी दुल्हन की हत्या, फौजी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की उपतहसील जोल की बैरियां पंचायत में घटी दर्दनाक वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 24 वर्षीय अंशिका ठाकुर की शादी 24 सितंबर को तीसरे नवरात्र के शुभ अवसर पर धूमधाम से होनी थी।

लेकिन डोली उठने से ठीक एक दिन पहले उसकी अर्थी उठी। गांव की बेटी को दुल्हन बनाकर विदा करने की जगह लोगों को उसे कंधों पर उठाकर श्मशान घाट तक ले जाना पड़ा। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे और आक्रोश से भर दिया है।

अंशिका की शादी भारतीय सेना में तैनात प्रवेश कुमार से तय हुई थी। दोनों पहले शादीशुदा थे, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था। इसके बावजूद उनके बीच संबंध बने रहे और उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। परिवार के विरोध के बावजूद आखिरकार 24 सितंबर को सामाजिक रीति-रिवाजों से शादी तय हुई थी। लेकिन इससे ठीक पहले ही अंशिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अंशिका चार माह की गर्भवती भी थी। शुरुआत में प्रवेश के परिवार ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई, लेकिन बाद में राजी हो गए और 24 सितंबर की शादी तय कर दी गई। घर-आंगन में तैयारियां चल रही थीं, रिश्तेदार और परिजन खुशी में डूबे हुए थे। लेकिन इन खुशियों को काली नजर लग गई और सबकुछ बर्बाद हो गया।

23 सितंबर की रात को प्रवेश ने अंशिका को फोन कर मिलने बुलाया। वह उसे सुनसान जगह ले गया, जहां उसने पहले से रची साजिश को अंजाम दिया। सेना से प्रशिक्षण के दौरान इस्तेमाल होने वाला धारदार चाकू साथ लाकर उसने अंशिका का गला रेत दिया। हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए अपनी बाइक से पेट्रोल डालकर शव को जलाने की भी कोशिश की। अंशिका की अधजली लाश वहीं छोड़कर वह घर लौटा और अगले दिन अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जम्मू चला गया।

पुलिस ने वारदात के बाद तेजी दिखाई और आरोपी प्रवेश को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया। उसका चाचा संजीव कुमार, जो सेवानिवृत्त फौजी है, प्रवेश से पहले पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया था। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद वही प्रवेश को छोड़ने जम्मू गया था। पुलिस जांच में उसकी भूमिका की पुष्टि होना बाकी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्यों की हत्या?

पूछताछ में प्रवेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि अंशिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था। इसके अलावा अंशिका लगातार पैसों की मांग भी कर रही थी। आरोपी का एटीएम कार्ड उसके पास था और अब तक वह लगभग आठ लाख रुपये निकालकर खर्च कर चुकी थी। पैसों के झगड़े और शादी के दबाव से परेशान होकर ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि अंशिका गर्भवती थी और बच्चा उसी का था।

ऊना के एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपियो को 30 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल चाकू सेना से आरोपी को प्रशिक्षण के दौरान मिला था। सभी सबूत जोड़े जा रहे हैं और कोर्ट में समय पर पेश किए जाएंगे। पुलिस की कोशिश है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए।

न्यूज़ हिमाचल