“Sponsor”
Search This Blog
सास के शव से लिपटकर रोते हुए बहू ने भी त्याग दिए प्राण, एक साथ उठी दोनों की अर्थी; सदमे में पूरा परिवार
उप मंडल भोरंज के तहत जाहू गांव में बहू और सास की चिताएं एक साथ जली हैं। बहू अपनी सास के दुनिया छोड़ जाने का गम सहन नहीं कर सकी तथा एक घंटे के भीतर प्राण त्याग दिए।
जब सास की मौत के केवल एक घंटे बाद बहू की भी मृत्यु हो गई।
दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ ही किया गया। एक ही आंगन से दोनों की एक साथ अर्थी उठी, जिसे देखकर परिजन और ग्रामीण गमगीन हो गए। ग्रामीणों के अनुसार 85 वर्षीय दमोदरी का बुधवार शाम 7 बजे निधन हो गया था। वह कुछ दिन से अस्वस्थ थी व उन्होंने प्राण त्याग दिए।
शव से लिपटकर रोने लगी बहू और हो गई बेसुध
सास की मृत्यु के बाद उनकी बहू रेशमा पत्नी कश्मीर सिंह शव से लिपटकर रोने लगी। इसी दौरान बहू बेहोश हो गई। स्वजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सास और बहू के बीच गहरा प्रेम था। सास की मौत का गहरा सदमा बहू रमेशां कुमारी सहन नहीं कर पाई। गुरुवार को सास व बहू दोनों अपनी अंतिम यात्रा पर निकलीं। यह घटना देखकर परिजन, रिश्तेदार और गांववासी बेहद गमगीन हो गए। बहू का पति कश्मीर सिंह भी अस्वस्थ चल रहा है। पत्नी और मां के एक साथ निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार से दो महिलाओं के निधन पर विधायक सुरेश कुमार ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने दोनों की आत्म शांति की प्रार्थना की है।